Advertisement
21 September 2019

यूपी की पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, 6 की मौत, 2 घायल

ANI

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को हुए धमाके से 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा मिरेहची इलाके में हुआ है। फिलहाल हादसे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। कुछ दिन पहले ही पंजाब के बटाला में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की जान चली गई थी और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धमाके वाली जगह की बिल्डिंग धराशाई हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 2 लोगों को गंभीर रूप से घायल बताया गया है।

Advertisement

पंजाब में भी हुआ था ऐसा हादसा

पंजाब के बटाला में गत 4 सितंबर को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की जान चली गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बटाला प्रकरण की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। साथ ही मृतकों के परिवारवालों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50 हजार और अन्य घायलों को 25-25 हजार के मुआवजे का ऐलान किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: blast, crackers factory, etah, uttar pradesh, six killed, two injured
OUTLOOK 21 September, 2019
Advertisement