Advertisement
01 May 2018

गले लगने पर कोलकाता मेट्रो में युवा जोड़े की पिटाई

ANI

कोलकाता मेट्रो में एक युवा जोड़े के कथित रूप से अश्लील तरीके से गले लगने के आरोप में कुछ लोगों ने दमदम स्टेशन पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कुछ दूसरे सहयात्रियों ने उस जोड़े को बचा कर बाहर निकाला। युवा जोड़े की पिटाई किए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं।

उधर, इस घटना के विरोध में दमदम मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। हालांकि, मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कोई घटना सीसीटीवी में नहीं नजर आ रही है।

एएनआई समाचार एजेंसी के मुताबिक, घटना दमदम मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात को हुई। लड़का और लड़की मेट्रो में सफर कर रहे थे। दोनों को कोच में गले मिलते देख साथी यात्रियों ने उन्हें ट्रेन से धक्का देकर नीचे उतार दिया और स्टेशन पर ही जोड़े के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान लड़की बीच बचाव में आई, पर कोई नहीं माना। घटना में लड़की भी चोटिल हुई। बाद में कुछ अन्य यात्रियों ने उस जोड़े को बचा कर स्टेशन से बाहर निकाला।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: culcutta, metro, attack, couple
OUTLOOK 01 May, 2018
Advertisement