Advertisement
13 June 2017

राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कुछ दिन गुजारेंगे विदेश में

File photo

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इटली जा रहे हैं. मंगलवार को ट्वीट कर राहुल ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि वे अपनी नानी से मिलने विदेश जा रहे हैं. राहुल गांधी के विदेश जाने के बाद भाजपा अकसर सवाल करती रही है। राहुल गांधी के विदेश में रहने के दौरान आमतौर पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड को लेकर भी कईं तरह की चर्चाएं होने लगती हैं। संभवत: इन्हीं अटकलों को विराम देने के लिए राहुल गांधी ने पहले ही ट्वीट कर जानकारी देना उचित समझा।   

19 जून को राहुल गांधी का जन्मदिन भी है। इसलिए इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि राहुल गांधी अपना जन्म दिन भी विदेश में ही मनाएंगे।   

पिछले दिनों राहुल गांधी भी मंदसौर में आंदोलनकारियों के समर्थन में गए थे। राहुल ने खुद दी जानकारी विदेश जाने की जानकारी राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी. मंगलवार दोपहर  उन्होंने ट्वीट किया, ''अपनी (मैं) नानी और परिवार से मिलने के लिए जा रहा हूं, कुछ दिन उनके साथ समय गुजारूंगा।"

Advertisement


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: rahul gandhi, rahul grandmothr, rahul from mandsaur to Italy, राहुल की नानी, राहुल जन्मदिन
OUTLOOK 13 June, 2017
Advertisement