Advertisement
03 February 2017

नोटबंदी के बाद जनधन खाते में जमा धनराशि में हुई वृद्धि: जेटली

अरूण जेटली ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा,  प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खोले गए खातों में जमा की जाने वाली राशि में 9 नवंबर 2016 की तिथि से वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि 9 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री जनधन खातों में 44,034 करोड़ रूपये की धनराशि जमा थी जो 25 जनवरी 2017 को 64,914 करोड़ रूपये दर्ज की गई।

वित्त मंत्री ने कहा कि आयकर विभाग ने ऐसे खाताधारकों जिनके खातों में प्रथम द्रष्टया नकद जमाराशि उनकी प्रोफाइल के अनुरूप प्रतीत नहीं होती है, उनके खातों में 9 नवंबर 2016 से 30 दिसंबर 2016 की अवधि के दौरान नकद जमा की राशि के सत्यापन के लिए 5100 से अधिक नोटिस जारी किए गए। ऐसे बैंक खातों में जनधन खाते भी शामिल हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 रूपये और 1000 रूपये के नोटों को अमान्य करने की घोषणा की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नोटबंदी, धनराशि में वृद्धि, जेटली, जनधन खाता
OUTLOOK 03 February, 2017
Advertisement