Advertisement
14 September 2024

जेल से रिहा होने के बाद हनुमानजी के मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, भगवान का लिया आशीर्वाद, सिसोदिया और संजय सिंह भी रहे मौजूद

तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद आज यानी शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस में बने हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने भगवान के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी समेत आप पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया, AAP नेता संजय सिंह भी उपस्थित रहें। <a href="https://t.co/GmgwdOEa3m">pic.twitter.com/GmgwdOEa3m</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1834847084068983254?ref_src=twsrc%5Etfw">September 14, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

इससे पहले जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि वे आज दोपहर 12 बजे भगवान का शुक्रिया अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे। कनॉट प्लेस में बने हनुमान मंदिर पहुंचकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवान के दर्शन किये और आशीर्वाद भी लिया।

Advertisement

बता दें कि आबकारी नीति ‘घोटाले’ के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई थी, जिसके कुछ ही घंटे बाद अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए थे। केजरीवाल को जुलाई में ईडी द्वारा दर्ज एक अन्य मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी। शुक्रवार को रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

केजरीवाल को जमानत मिलने की खुशी में शुक्रवार को ‘आप’ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं, आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का केजरीवाल को जमानत देना पार्टी और उसके नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी से साफ हो गया है कि भाजपा सीबीआई और ईडी को अपने ‘तोता-मैना’ के रूप में इस्तेमाल कर रही है ताकि आप संयोजक को सलाखों के पीछे रखा जा सके।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Arvind Kejriwal, Hanumanji's temple, Manish Sisodia, Sanjay Singh
OUTLOOK 14 September, 2024
Advertisement