Advertisement
27 February 2017

महिला पर हमले के आरोप में विधायक का भाई गिरफ्तार

      पुलिस ने आज बताया कि घटना कल रात तब हुई जब जनकपुरी से आप विधायक राजेश ऋषि के  भाई  राजीव और उसके साथी सतीश यादव का कथित तौर पर अपने पड़ोसियों से झगड़ा हो गया।

   पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने से विधायक के डाबरी स्थित घर में एमसीडी चुनाव के लिए टिकट चाहने वाले लोगों के आने-जाने से आस-पास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी।

   उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस स्थान पर आने वाले लोग कारों में बैठकर शराब पीते हैं। वहां पार्किंग का मसला भी है।

Advertisement

   अधिकारी ने कहा कि वे मामले पर बात करने के लिए गए थे तो राजीव और सतीश ने महिला के साथ कथित तौर पर हाथापाई की। उन्हें कल रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

   उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 354, 354बी, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

   एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली, विधायक, महिला, कहासुनी, डाबरी, गिरफ्तार, हमला, जख्मी, आरोप
OUTLOOK 27 February, 2017
Advertisement