Advertisement
05 May 2017

बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाएगी दिल्ली भाजपा

google

भाजपा ने निगम चुनावों के दौरान सबसे पहला वादा साफ सफाई का किया था और लोगों ने इस वादे पर यकीन करके भाजपा को बहुमत के साथ जिता भी दिया। अब पार्टी ने नए पार्षदों के औपचारिक तौर पर कामकाज संभालने के पहले ही यह योजना बनाई है ताकि दिल्ली चमक उठे और भाजपा का वादा भी पूरा हो जाए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि सात मई को डेरा सच्चा सौदा के साथ पार्टी दिल्ली भर में एक सफाई अभियान चलाएगी, जिसमें सड़कों के साथ नालियों को भी साफ करेंगे।

इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ निगम का स्टाफ भी होगा। भाजपा की योजना है कि एक साथ दिल्ली की सड़कों पर हज़ारों लोग झाडू लेकर उतरें औऱ दिल्ली की सफाई करें।

Advertisement

इससे जहां यह संदेश जाएगा कि भाजपा सफाई को लेकर गंभीर है। इसके लिए कई एनजीओ से प्रस्ताव भी मिले हैं। वैसे भी दिल्ली में सफाई अहम मुद्दा है और अगर निगम की सत्ता में आई भाजपा यह मसला हल कर लेती है तो दिल्ली के लोगों को भी एक संदेश मिल सकेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: mcd, campaign, message, निगम, अभियान, संदेश
OUTLOOK 05 May, 2017
Advertisement