Advertisement
13 August 2022

दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां केस; 22 साल की महिला एलएनजेपी में भर्ती, जाने देश में अब तक कितने मामले

FILE PHOTO

दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला सामने आया है जिसमें एक 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला एक महीने पहले नाइजीरिया गई थी। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

महिला को दो दिन पहले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार रात उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। वह संक्रमण वाली राष्ट्रीय राजधानी की दूसरी महिला हैं। दो महिलाओं सहित चार लोगों को मंकीपॉक्स के साथ एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

देश में मंकीपॉक्स के कुल मामले अब तक 10 हो गए है। केरल में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 है। यहां मंकीपॉक्स से एक शख्स की मौत भी हो चुकी है। केरल में ही देश का पहला मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज मिला था। यहीं से तीसरा केस भी सामने आया था। दिल्ली में 24 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला केस आया था। दिल्ली में भी अब इस बीमारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 5 हो गई।  

Advertisement

देश में फैले वायरस की जांच के लिए केंद्र सरकार ने कई दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें देश के प्रवेश बिंदुओं पर भी शामिल थे। मसलन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बीमार व्यक्तियों, मृत या जीवित जंगली जानवरों और अन्य लोगों के निकट संपर्क से बचने का सुझाव दिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 13 August, 2022
Advertisement