Advertisement
25 January 2024

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का निधन, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का यहां निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे।राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाभड़ा का जन्म 1928 में डीडवाना (नागौर) में हुआ था। वह राज्य के उपमुख्यमंत्री व दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे। भाभड़ा कई दिनों से बीमार थे।

राज्यपाल मिश्र ने भाभड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘हरिशंकर भाभड़ा राष्ट्रीयता के विचारों से ओतप्रोत संसदीय परंपराओं में गहरी आस्था रखने वाले राजनीतिज्ञ थे। वह आम जन के प्रति जवाबदेही शासन व्यवस्था और राजनीति में शुचिता के प्रबल पक्षधर थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।’’

Advertisement

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भाभड़ा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे कुशल जन प्रतिनिधि थे। उन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिवार के वरिष्ठ सदस्य, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर जी भाभड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे।’’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई अन्य नेताओं ने भी भाभड़ा के निधन पर शोक जताया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Harishankar Bhabhada died, Deputy CM of Rajasthan, deputy chief minister of rajasthan died, Kalraj mishra, Bhajan lal sharma
OUTLOOK 25 January, 2024
Advertisement