Advertisement
08 October 2022

भाजपा ने असम में की शांति स्थापित, 9,000 लोगों ने छोड़े हथियार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले आठ साल के भाजपा शासन के दौरान असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र शांति और विकास के पथ पर आगे बढ़े।

शाह ने पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद दावा किया कि आजादी के बाद से सत्तर साल के कांग्रेस शासन ने पूर्वोत्तर को हिंसा और अराजकता की ओर धकेल दिया है, जबकि पिछले आठ वर्षों के दौरान मोदी के नेतृत्व ने इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 9,000 लोगों ने हथियार डाल कर असम में शांति स्थापित की है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बजट को तिगुना कर दिया है, जिससे सभी क्षेत्रों में ढांचागत विकास हुआ है।

नए पार्टी कार्यालय का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, "भाजपा कार्यालय केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं हैं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, भावना, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत को दर्शाते हैं।"

इससे पहले, शाह ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य पार्टी प्रमुख भावेश कलिता, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और अन्य की उपस्थिति में पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया।

इसके बाद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनी छह मंजिला इमारत की सभी मंजिलों का जायजा लिया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Amit shah, jP madda, North East, BJP, Peace, Rebels
OUTLOOK 08 October, 2022
Advertisement