Advertisement
14 July 2021

बाढ़ प्रभावित बिहार में क्या नीतीश सरकार फेल, 'लालू की नाव और तेजस्वी की पतवार' से होगी मदद?

file photo

कोरोना काल में बिहार की जनता की मदद करने के बाद अब आरजेडी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए जुट गई है। इसके लिए आरजेडी के नेताओं ने 'लालू की नाव और तेजस्वी की पतवार' नाम से एक पहल की शुरुआत की है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर इस पहल को शुरू किया गया है। 

बिहार के कई क्षेत्रों में बाढ़ से हाहा कार मचा हुआ है। ऐसे में बाढ़ में फंसे लोगों के पास आने-जाने के लिए कोई सुविधा नहीं है। जिसके बाद अब मोतिहारी के बाढ़ग्रस्त इलाकों में लालू की नाव के जरिए मदद अभियान चलाया जा रहा है। आरजेडी के नेताओं ने बीते सोमवार को लगभग 12 से ज्यादा नावों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोतिहारी औऱ शिवहर में भेजा है।

बिहार में आई बाढ़ के कारण कई इलाके ऐसे हैं जहां संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। इस स्थिति में आरजेडी के कद्दावर नेता सैयद फैसल अली ने लालू यादव के निरर्देश पर जरूरमंद लोगों को यह प्रदान की है। जिससे आशा की जाती है कि लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी। लोगों को मदद के लिए दी गई नाव की लंबाई 25 फीट चौड़ाई 8 फीट है।

एबीपी न्यूज के मुताबिक फैसल अली ने बताया कि उन्होंने लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर इस पहल की शुरुआत की है। गरीबों के बीच राशन का भी वितरण किया जाएगा। क्योंकि इस भीषण बाढ़ में बिहार सरकार पूरी तरह फेल है। जनता त्राहिमाम कर रही है। लोगों के पास न खाना है न आशियाना।

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बाढ़ प्रभावित बिहार, बिहार में बाढ़, आरजेडी नेता, लालू प्रसाद यादव, फैसल अली, लालू की नाव और तेजस्वी की पतवार, Flood-hit Bihar, floods in Bihar, RJD leader, Lalu Prasad Yadav, Faisal Ali
OUTLOOK 14 July, 2021
Advertisement