Advertisement
25 August 2021

बिहार के जदयू विधायक का बड़ा आरोप, डिप्टी सीएम ने काम करवाने के एवज में वसूले 30 लाख

बिहार में एनडीए सरकार के लिए एक बार फिर परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, अब जदयू के एक वरिष्ठ विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा के नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर भागलपुर आकर कुछ लोगों के घरों को बचाने के बदले में तीस लाख वसूली करने का आरोप लगाया है।

एनडीटीवी के अनुसार अपने आवास पर ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,  मंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को निशाने पर लिया। उन्होने आरोप लगाया कि नवगछिया में खरनैय धार के पास सरकारी जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। ऐसे लोगों को बचाने और एसडीओ को भगाने के लिए उपमुख्यमंत्री ने उनसे 25 से 30 लाख रुपये लिए हैं। दो पेटी लेकर गए।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार जांच करा ले तो उन्हें भी पता चल जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहना चाहता हूं कि इन्हें डिप्टी सीएम पद से हटा जाएगा। हम पर क्या कार्रवाई करेंगे हम तो छोटे कर्मचारी हैं। सीएम नीतीश कुमार भी जानते हैं कि यहां क्या हुआ है, 52 घर अवैध तरीके से बने हुए हैं वे टूटेंगे ही।"

Advertisement


वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गोपाल मंडल के खिलाफ जदयू को कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस बात को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि संजय जायसवाल कौन होते हैं, मुझ पर कार्रवाई करने वाले। मुझ पर कार्रवाई करनी होगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह करेंगे। यदि वो हटा देंगे तो घर बैठेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar JDU, Tarkishore Prasad, Gopal Mandal, बिहार, जेडीयू, जेडीयू विधायक, गोपाल मंडल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, Bihar, JDU, JDU MLA, Deputy Chief Minister Tarkishore Prasad
OUTLOOK 25 August, 2021
Advertisement