Advertisement
28 December 2023

भारत न्याय यात्रा: भारत जोड़ों यात्रा से भी ज्यादा पैदल चलेंगे राहुल गांधी? जाने इससे जुड़ी सभी डिटेल्स

PTI/ प्रतीकात्मक तस्वीर

28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस से एक दिन पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की घोषणा की, जिसे भारत न्याय यात्रा के नाम से जाना जाएगा. यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मणिपुर में यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. भारत न्याय यात्रा का समय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाप्त होगी. हालांकि कांग्रेस ने दोहराया कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह, भारत न्याय यात्रा एक राजनीतिक रैली नहीं होगी.

भारत जोड़ो यात्रा के विपरीत, भारत न्याय यात्रा में यात्रा का मुख्य साधन बस है. कांग्रेस ने उन सुझावों को खारिज कर दिया कि चुनाव से पहले यात्रा समाप्त करने के लिए परिवहन का तरीका बदल दिया गया था और कहा कि पार्टी एक अलग मॉडल आज़माना चाहती थी. भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को शुरू हुई और 2023 में जम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई. यह कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा थी जिसमें 136 दिन लगे. भारत न्याय यात्रा की अभी घोषणा की गई है और इसके डिटेल्स और रोड मैप का खुलासा होना बाकी है. लेकिन यह भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा लंबी दूरी तय करेगी.

दूरी

Advertisement

पूर्व से पश्चिम भारत न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.  दक्षिण से उत्तर भारत जोड़ो यात्रा 4,500 किलोमीटर की दूरी तय की.

कवर किये जाने वाले राज्य

भारत जोड़ो यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया.  भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर थे. भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों को कवर करेगी: मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र.

समय

चूंकि भारत जोड़ो यात्रा मुख्यतः पैदल पूरी हुई. इसलिए इसे पूरा होने में 136 दिन लगे. भारत न्याय यात्रा की समय-सीमा के अनुसार, यह पूर्व-पश्चिम की यात्रा 67 दिनों में पूरी करेगी और 20 मार्च को समाप्त होगी. परिवहन का मुख्य साधन बस होगी.

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bharat Nyay Yatra, Rahul Gandhi, Bharat jodo Yatra, Bharat nyay yatra and Bharat jodo yatra
OUTLOOK 28 December, 2023
Advertisement