Advertisement
19 September 2022

भगवंत मान काे जर्मनी के एक एयरलाइंस ने जहाज से उतारा, नशे में धूत होने का आरोप

PTI

पंजाब के लिए निवेश जुटाने के लिए 11 सिंतबर को एक हफ्ते के लिए जर्मनी दौरे पर गए मुख्यमंत्री भगवंत मान तय समय मुताबिक रविवार को भारत न लौट पाने के कारण विपक्ष के निशानें पर हैं। भगवंत मान पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि नशे में धूत होने की वजह से उन्हें और उनके साथ गए चार लोगों को जर्मर्नी के फ्रैंकफर्ट की फ्लाइट के उड़ान भरने से ठीक पहले उतार दिया गया। इसलिए मान रविवार की रात भारत नहीं पहुंच सके। इसी वजह से वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन में भी और पहले से तय कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों भाग नहीं ले सके।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि ज्यादा शराब पीये होने की वजह से भगवंत मान को जर्मनी में फ्लाइट से उतार दिया गया। बादल ने अपने ट्वीट में लिखा कि भगवंत मान को अधिक नशे में होने के कारण लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एल एच 760 से उतार दिया गया। बादल के अनुसार फ्लाइट के सह-यात्रियों के हवाले से आई इन मीडिया रिपोर्ट्स से दुनिया भर के पंजाबियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक एक यात्री द्वारा यह तक कहा गया कि भगवंत मान ने इतनी अत्याधिक शराब पी हुई थी कि वह अपने पैरों पर भी सही तरीके से खड़े नहीं हो पा रहे थे।

एक अंग्रेजी दैनिक मंे छपी खबर मुताबिक यात्रियों ने बताया कि सीएम मान के साथ मौजूद उनके दल को उतारने के बाद उनके सामान को भी विमान से उतारना के चलते उड़ान में 3 घंटे की देरी हुई। इसकी वजह से जो उड़ान दोपहर 1.40 बजे होनी थी वह तीन घंटे देरी पर दोपहर 4.30 बजे जा सकी। बताया गया कि पंजाब सरकार के अधिकारियों ने लुफ्थांसा एयरलाइंस के क्रू से मान को फ्लाइट से नहीं उतारने की प्राथना भी की यात्रियों की सुरक्षा और नियमों से समझौता न कर क्रू सदस्यों ने मान को फ्लाइट से उतारना ही उचित समझा। इधर आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने मान के तय समय पर भारत न लौटने की वजह स्पष्ट करने की बजाय सफाई में इतना ही कहा कि तबीयत खरााब होने की वजह से वह तय उड़ान में वापस नहीं लौट सके। मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर गए इनवेस्ट पंजाब के सीईओ कमल कुमार यादव से आउटलुक ने संपर्क साधने का कई बार प्रयास किया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Harish Manav, Germany, Punjab, Bhagwant Mann, Sloshed, Drunk
OUTLOOK 19 September, 2022
Advertisement