Advertisement
13 January 2016

हॉलीवुड फिल्म 'बेवाच' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

गूगल

बॉलीवुड में पिंकी चॉप्स के नाम से लोकप्रिय प्रियंका ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवाच आधिकारिक रुप से साइन कर ली है। फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता ड्वेन जॉनसन और जैक एैफरन नजर आएंगे। इस खबर की पुष्टि फिल्म बेवाच के लेखक डैमियन शैनन और मार्क स्विफ्ट ने की है। पटकथाकार द्वय ने अपने संयुक्त ट्विटर खाते से प्रियंका के फिल्म से जुड़ने की खबर दी है। लेखकों ने दि हॉलीवुड रिपोर्टर की एक खबर को दोबारा ट्वीट करते हुए लिखा, इसपर काफी समय से बात चल रही थी। हम उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं।

फिल्म बेवाच 1990 के दशक में आई लोकप्रिय टीवी सीरिज का फिल्म रूपांतरण है। यह टीवी सीरिज कैलिफोर्निया के लाइफगार्ड्स पर अधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन सेथ गोर्डन करेंगे। हालांकि खबरों के मुताबिक फिल्म में प्रियंका एक नकारात्मक भूमिका निभाएंगी।

प्रियंका अपने अभी हाल ही शुरू हुए अमेरिकी टीवी सीरिज क्वांटिको से पहले ही अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोर चुकी हैं। और हाल में आई उनकी हिन्दी फिल्म बाजीराव मस्तानी भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रही जिसमें प्रियंका के अभिनय को काफी सराहा गया।

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हिन्दी फिल्म, अभिनेत्री, प्रियंका चोपड़ा, अमेरिकी टीवी सीरिज, क्वांटिको, लोकप्रिय टीवी सीरिज, बेवाच, फिल्म संस्करण, सेथ गोर्डन, हॉलीवुड, अभिनेता, ड्वेन जॉनसन, जैक एैफरन, हॉलीवुड रिपोर्टर, डैमियन शैनन, मार्क स्विफ्ट, पटकथा लेखक
OUTLOOK 13 January, 2016
Advertisement