Advertisement
30 August 2022

विजय देवरकोंडा की फिल्म "लाइगर" का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

साउथ के स्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म "लाइगर" का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडेय अभिनीत फिल्म "लाइगर" गुरूवार को रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले दिन 33 कोर्ट की ओपनिंग मिली थी। मगर जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं,फिल्म का प्रदर्शन गिरते ही जा रहा है। 

फिल्म ने अभी तक कुल 55 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसमें फ़िल्म के हिंदी वर्जन ने 13 करोड़ रुपए कमाए हैं। लाइगर दुनियाभर की कुल 3450 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। हिन्दी वर्जन 1200 स्क्रीन पर रिलीज हुआ था। फिल्म निमार्ण और प्रमोशन में कुल मिलाकर 110 करोड़ रुपए का खर्च आया। विजय और अनन्या ने फिल्म का खूब प्रचार किया। इसी दौरान फिल्म में अनन्या की मौजूदगी को लेकर नेपोटिज्म का विषय उठा और सोशल मीडिया पर बॉयकॉट लाइगर ट्रेंड करने लगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय ने कहा कि वह किसी से नहीं डरते हैं। ऐसे बॉयकॉट ट्रेंड से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उनकी फैन फॉलोइंग और चाहनेवाले इन सब बॉयकॉट ट्रेंड को झूठा साबित कर देंगे। इस बात को विजय के अहंकार के रूप में देखा जा रहा था। 

फिल्म की रिलीज के बाद जिस तरह का निराशाजनक प्रदर्शन "लाइगर" का रहा है, उसे देखकर सभी चकित है। पुरी जगन्नाथ जैसे निर्देशक से ऐसी कमजोर फिल्म की उम्मीद किसी से नहीं की। फिल्म कहानी, निर्देशन, अभिनय सभी स्तर पर कमजोर है। यही कारण है दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया। समीक्षकों ने फिल्म की आलोचना की है। दर्शकों ने भी फिल्म को नकार दिया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Vijay devarkonda, ananya Pandey, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, liger flops at box office, liger fails to impress audience, liger box office, Vijay devarkonda fails at box office
OUTLOOK 30 August, 2022
Advertisement