Advertisement
30 August 2022

विशाल भारद्वाज की नई फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर हुआ रिलीज

हिन्दी सिनेमा के सफल फ़िल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म "खुफिया" का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका तब्बू, अली फजल, आशीष विद्यार्थी, वामिका गाबी निभाने जा रही हैं। फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

 

 

Advertisement

टीजर लिंक : 

 

 

 

फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने फिल्म का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर रिलीज करते हुए दर्शकों को इसकी सूचना दी। फिल्म "खुफिया" लेखक अमर भूषण के उपन्यास एस्केप टू नो वेयर " पर आधारित है। 

 

 

 

फिल्म का टीजर देखकर इसके रहस्यमयी होने का आभास हो रहा है। विशाल भारद्वाज हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशक हैं। उनसे सभी को बहुत उम्मीदें रहती हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद भी दर्शकों ने विशाल भारद्वाज को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tabu, ali Fazal, Ashish Vidyarthi, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films, Netflix, khufia, vishal bhardwaj
OUTLOOK 30 August, 2022
Advertisement