Advertisement
08 August 2015

अकेली खुश हैं सोनम कूपर

नायिकाओं से एक सवाल आम होता है, ‘शादी कब कर रही हैं’ सोनम भी आजकल इसी सवाल से दो-चार हो रही हैं। फैशन डिजायनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के डिजायन किए गए दुल्हन के परिधान पहन कर रैंप पर वॉक करने आईं सोनम ने कहा, ‘वह अकेलेपन का आनंद ले रही हैं।’

 

शादी की योजना के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा कि उन्हें दुल्हन के यह परिधान पहन कर अच्छा लग रहा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह शादी के लिए भी तैयार हैं। उनका कहना था कि शादी के बजाय उनसे परिधानों के बारे में पूछा जाए।

Advertisement

 

आनंद एल राय की फिल्म रांझणा में वाराणसी में शूटिंग करने वाली अभिनेत्री ने बताया, परंपरागत दुल्हन के परिधान पहनने और अबु जानी, संदीप खोसला के लिए रैंप पर वॉक करने का उनका सपना पूरा हुआ। मैं वाराणसी दुल्हन बनी और यह शहर मेरे दिल के करीब है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: sonam kapoor, abu jani, sandeep khosla, varanasi, सोनम कपूर, अबु जानी, संदीप खोसला, वाराणासी
OUTLOOK 08 August, 2015
Advertisement