Advertisement
19 August 2022

फिल्म "शेरशाह" के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्मफेयर 2022 नॉमिनेशन में शामिल

TWITTER

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए नॉमिनेशन सूची जाहिर हो गई है। इस सूची में देश के तमाम बड़े कलाकारों और फिल्मों को शामिल किया गया है। इन्हीं में"बेस्ट एक्टर मेल" श्रेणी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और "बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल" श्रेणी में कियारा आडवाणी को इनकी फिल्म "शेरशाह" के लिए नॉमिनेशन सूची में शामिल किया गया है। इसी के साथ फिल्म "शेरशाह" भी "बेस्ट फिल्म" श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुई है। 

 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए फिल्मों की रिलीज डेट अवधि 1जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 होनी थी। समय के चलते हुए फिल्मफेयर ने उन फिल्मों को भी इस सूची में शामिल किया है, जिन्हें यूं तो सिनेमाघरों में रिलीज होना था लेकिन उन्हें कोरोना महामारी के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना पड़ा।

 

अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म "शेरशाह" में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में कियारा आडवाणी नजर आईं थीं। दर्शकों ने फिल्म को बहुत पसंद किया था। 

 

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन 30 अगस्त को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में किया जाएगा। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Siddharth Malhotra, Kiara advani, filmfare nomination, Shershah, filmfare awards nomination list out, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news
OUTLOOK 19 August, 2022
Advertisement