Advertisement
02 July 2016

दंगों पर बनी ‘शोरगुल’ मेरठ-मुजफ्फरनगर में नहीं हुई प्रदर्शित

विरोध और गड़बड़ी की आशंका के कारण मेरठ और मुजफ्फरनगर के सिनेमाघर मालिकों नेे इसे प्रदर्शित करने से मना कर दिया। देश के बाकी हिस्सों में शुक्रवार को फिल्म प्रदर्शित हो गई। जिला मनोरंजन अधिकारी मनोज वाजपेयी ने बताया कि चौतरफा विरोध के कारण जिले के सिनेमाघर मालिकों ने इस विवादित फिल्म को नहीं दिखाने का फैसला किया है।

शुक्रवार को प्रदर्शित हुई इस फिल्म को लेकर उत्तर प्रदेश में कई दिनों से आलोचना हो रही है। भाजपा विधायक संगीत सोम ने प्रदेश सरकार से इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने हालांकि सुरक्षा का भरोसा दिया था, लेकिन सिनेमाघर के मालिक खुद ही आगे नहीं आए।

वैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरे जनपदों में फिल्म दिखाई जा रही है और किसी तरह की गड़बड़ी की कोई खबर नहीं है। वैसे अन्य क्षेत्रों आगरा, गाजियाबद, बरेली आदि जगहों पर फिल्म एक-दो शो में ही दिखाई जा रही है। कुछ जगह पर फिल्म रात के शो में नहीं दिखाई जा रही है। आशुतोष राणा और जिम्मी शेरगिल की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में कई पात्रों के नाम प्रदेश के नेताओं के नामों से मिलते-जुलते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Muzaffarnagar, Meerut, release, फिल्म, शोरगुल, मेरठ, मुजफ्फरनगर
OUTLOOK 02 July, 2016
Advertisement