Advertisement
31 August 2022

रणवीर सिंह को फिल्म "83" के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 की घोषणा हो गई है। विजेताओं की सूची में देश के तमाम बड़े कलाकारों और फिल्मों को शामिल किया गया है। इन्हीं में"बेस्ट एक्टर मेल" श्रेणी में रणवीर सिंह को उनकी फिल्म "83" में निभाए गए किरदार के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 

Advertisement

 

इससे पहले रणवीर सिंह को प्रतिष्ठित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेस्ट एक्टर मेल के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

 

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन 30 अगस्त को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में किया गया था। यहां फिल्मी दुनिया की सभी सितारें पहुंचे थे। इन्हीं सितारों की। मौजूदगी में प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हुई है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ranveer singh, Ranveer Singh won filmfare award for 83, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, jio filmfare awards
OUTLOOK 31 August, 2022
Advertisement