Advertisement
12 September 2022

रणवीर सिंह को दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में किया गया सम्मानित

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता रणवीर सिंह की झोली में एक और पुरस्कार आया है। इन्डियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 और फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 में सम्मानित होने के बाद रणवीर सिंह को दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया है। 

 

 

Advertisement

रणवीर सिंह को 10वें दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में "मोस्ट लव्ड हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया" के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए रणवीर सिंह ने आभार व्यक्त किया। 

 

रणवीर सिंह ने कहा "इस सम्मान को पाकर मैं खुश हूं। एक कलाकार के तौर पर, मैं अपनी आजीविका के लिए वो कर पाता हूं, जिसे प्यार करता हूं। हमारा देश विविधता से भरा हुआ है। यहां तरह तरह की सभ्यताएं हैं। हर राज्य कुछ विशेष है। आज़ादी के 75 बाद यह कितना सुखद है कि हम अब भाषाओं की सीमा लांघकर एक दूसरे से घुल मिल रहे हैं और खुशी साझा कर रहे हैं। अच्छी कहानियां हर भाषा, हर सभ्यता का प्रचार प्रसार कर रही हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों ने अपनी मेहनत और क्राफ्ट से दुनियाभर को आकर्षित करने का काम किया है। यह बेहद शानदार है।"

 

इससे पहले रणवीर सिंह को इन्डियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 और फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 में उनकी फिल्म "83" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। आने वाले दिनों में रणवीर सिंह "सर्कस " और "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी " में नजर आएंगे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ranveer Singh, Ranveer Singh wins award for being Most Loved Hindi Actor In South India, South Indian international movie awards, siima 2022, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news
OUTLOOK 12 September, 2022
Advertisement