Advertisement
06 July 2024

फिल्म स्टार रणवीर सिंह का है आज जन्मदिन,जानें सुपरस्टार अभिनेता बनने का सफर

आज हिंदी सिनेमा के स्टार अभिनेता रणवीर सिंह का जन्मदिन है। रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को हुआ था। रणवीर बचपन से ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनना चाहते थे। अक्षय कुमार की शख्सियत से रणवीर बेहद प्रभावित थे। रणवीर सिंह ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शीर्ष पर पहुंचने के लिए एक लंबी यात्रा तय की। 

रणवीर सिंह स्कूल के दिनों से ही नाटक रंगमंच की दुनिया से जुड़ गए थे।अभिनेता बनने का उनके अंदर एक जुनून था। ग्रेजुएशन करने के दौरान ही वह फिल्मों में काम के लिए ऑडिशन भी देने लगे थे। मगर रणवीर सिंह को सफलता नहीं मिली। कई रिजेक्शन के बाद रणवीर ने एक्टिंग क्लास लेने का मन बनाया। उन्होंने एक्टिंग कोच किशोर नमित कपूर से अभिनय के गुर सीखे। 

जब एक्टर बनने के लिए रणवीर जद्दोजहद में लगे हुए थे, उस दौरान वह एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में बतौर राइटर काम करते थे। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया। रणवीर की किस्मत यशराज फिल्म्स के दरवाजे पर बदली।यशराज फिल्म्स को अपनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी और उस रोल के लिए रणवीर फिट साबित हुए। इस फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया। उनकी और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। 

Advertisement

इसके बाद रणवीर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी कामयाब फिल्में दीं। इसके अतिरिक्त गली बॉय, लुटेरा जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से भी रणवीर सिंह ने अलग पहचान बनाई। रणवीर ने दीपिका पादुकोण के साथ शादी की और साबित किया कि वह परिवारिक रिश्तों को मजबूती से लेकर चलने वाले इंसान हैं।

रणवीर सिंह को हिंदी सिनेमा का सबसे ऊर्जावान कलाकार कहा जाता है। उनकी ऊर्जा सच में देखने लायक होती है। रोहित शेट्टी के साथ एक्शन फिल्में हों या संजय लीला भंसाली के साथ हिस्टोरिकल मूवी, रणवीर सिंह हर रंग में रंगे नजर आते हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ranveer Singh, Ranveer Singh birthday, Ranveer Singh Deepika Padukone, Bollywood, Ramleela, bajirao mastani, entertainment news, Hindi cinema,
OUTLOOK 06 July, 2024
Advertisement