Advertisement
13 May 2015

रणबीर और मेरे बीच विशेष समीकरण है

पीटीआाइ

लेकिन दीपिका बताती हैं कि मीडिया की कोई भी अटकलबाजी उनके पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ उनके संबंधों को सही रूप में नहीं दर्शाती। दीपिका ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि इसका कोई महत्व नहीं रह जाता है कि हम दोनों का रिश्ता कहां तक है और हम लोगों को बताएं कि हमलोग साथ काम कर रहे हैं, सवाल उठते रहेंगे।

लेकिन मुख्य बात यह है कि हमदोनों के बीच एक विशेष समीकरण है। बॉलीवुड की इस जोड़ी का एक साल की डेटिंग के बाद ब्रेकअप हो गया था। इन्हें अंतिम बार अयान मुखर्जी की फिल्म यह जवानी है दीवानी में एक साथ देखा गया था। दोनों इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में एक बार फिर साथ आ रहे हैं।

दीपिका ने कहा चाहे हम जिन्दगी में कितना भी आगे चले जाएं , लोगों को चाहे जितना कहें कि हम काम करने में बिल्कुल सहज हैं , सवाल होते रहेंगे। लेकिन बात यह हैं कि हमारे बीच एक विशेष समीकरण थे, हैं और रहेंगे जिसे शब्दों में नही बयां किया जा सकता।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बॉलीवुड, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, यह जवानी है दीवानी, Bollywood, Deepika Padukone, Ranbir Kapoor, Ayaan Mukherjee, yah jawani hai diwani
OUTLOOK 13 May, 2015
Advertisement