Advertisement
25 August 2023

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने जीता सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार, दिवंगत पिता को किया समर्पित

देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार" के विजेताओं की घोषणा गुरुवार शाम को कर दी गई । यह पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया । विजेताओं की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। विजेताओं में हिन्दी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाम शामिल रहा। पंकज त्रिपाठी को फ़िल्म मिमी के सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। 

 

Advertisement

पंकज त्रिपाठी इस दौरान बहुत भावुक नजर आए। बीते दिनों उनके पिता का निधन हो गया था, जिस कारण वह पिता कीअंतिम क्रिया के लिए अपने गांव पहुंचे थे। मिमी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खबर जब पंकज त्रिपाठी को मिली तो उन्होंने बेहद भावनात्मक बयान जारी किया। पंकज त्रिपाठी ने कहा "यह दुर्भाग्य से मेरे लिए हानि और शोक का समय है। अगर, बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार का उल्लेख मिला तो उन्हें बहुत गर्व और प्रसन्नता हुई थी। यह राष्ट्रीय पुरस्कार मैं उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं। मैं आज जो कुछ भी हूं उसकी वजह से हूं। इस समय मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं खुश हूं और टीम का आभारी हूं। कृति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता है, इसलिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।"

 

पंकज त्रिपाठी की हालिया रिलीज फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 से टक्कर होने के बावजूद ओएमजी 2 ने 100 करोड़ का कारोबार किया है।इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय पंकज त्रिपाठी के जबरदस्त अभिनय को दिया जा रहा है। इससे पहले पंकज त्रिपाठी को फिल्म न्यूटन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पांच साल के बाद एक बार फिर पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। यह एक बड़ी उपलब्धि है, जो पंकज त्रिपाठी की प्रतिभा को जाहिर करती है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Pankaj tripathi won national award, Pankaj tripathi won national award dedicate to his father, Bollywood, mimi best supporting actor pankaj tripathi, Hindi films, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Indian movies, art and entertainment
OUTLOOK 25 August, 2023
Advertisement