Advertisement
09 October 2018

#MeToo: लेखक-गीतकार वरुण ग्रोवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, किया खारिज

File Photo

भारत में यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #MeToo अभियान के बाद कई नामचीन हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। कई महिलाओं ने मनोरंजन और मीडिया जगत में यौन शोषण और उत्पीड़न से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। पिछले कुछ सालों में यौन शोषण का शिकार बनीं महिलाओं ने अपने कथित गुनहगारों के नाम सार्वजनिक किए जिसके साथ सोशल मीडिया पर नये नामों की बाढ़ सी आ गई है।

मंगलवार को इस लिस्ट में लेखक-गीतकार और स्टैंड अप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर का भी नाम जुड़ गया। लेखक हरिधि कौर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पीड़िता का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्क्रीनशॉर्ट में वरुण ग्रोवर पर बीएचयू के दिनों में यौन उत्पीड़न का आरोप है। हालांकि, वरुण ग्रोवर ने आरोपों से इनकरा किया है। वरुण ने ट्वीट किया, ‘मैं पूरी तरह से स्पष्ट रूप से, सभी आरोपों ने इनकार करता हूं। स्क्रीनशॉट में पूछे गए सवाल झूठे, भ्रामक और अपमानजनक हैं। मैं जल्द ही एक विस्तृत बयान जारी करूंगा।‘ वरुण के विस्तृत बयान का इंतजार है।

 जहां नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता के आरोपों के साथ कथित गुनहगारों के खिलाफ यौन शोषण आरोपों के सामने आने का सिलसिला शुरू हुआ, वहीं इसके घेरे में आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति के कई नाम सामने आए हैं, इनमें डायरेक्टर विकास बहल, अभिनेता रजत कपूर, गायक कैलाश खेर, अभिनेता आलोकनाथ के नाम शामिल हैं। राजनीति में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर भी यौन शोषण का आरोप है।

Advertisement

इसी बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि यौन उत्पीड़न और शोषण को लेकर मन में बना हुआ गुस्सा कभी नहीं जाता। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि #MeToo अभियान भारत में भी शुरू हो गया है और इससे महिलाओं को सामने आकर शिकायत करने का हौसला मिला है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: #MeToo, writer, lyricist, standup comedian, varun grover, sexual harassment
OUTLOOK 09 October, 2018
Advertisement