Advertisement
20 September 2022

निर्देशक महेश भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल निर्देशक महेश भट्ट का जन्मदिन है। उनका जन्म 20 सितम्बर सन 1948 को मुम्बई में हुआ था। महेश भट्ट की हिन्दी सिनेमा के प्रयोगवादी फिल्म निर्देशक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने एक अलग ढंग से सिनेमा का इस्तेमाल मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक विषमताओं की अभिव्यक्ति के लिए किया।महेश भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

Advertisement

 

 

अर्थ (1982)

 

 

 

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म। कहानी और स्क्रिप्ट महेश भट्ट ने लिखी। कैफ़ी आजमी के गीत और जगजीत सिंह का संगीत। मुख्य भूमिका में शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा, स्मिता पाटिल, राज किरन नजर आए। फिल्म की कहानी महेश भट्ट के निजी जीवन से जुड़ी थी। फिल्म में उनके और परवीन बाबी के संबंधों की झलक दिखती है। शबाना आजमी का सशक्त अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया। 

 

 

 

 

 

आशिकी (1990)

 

 

निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म। राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए। नदीम श्रवण का संगीत और समीर के गीत। प्रेम कहानी और एक गायक के संघर्ष पर आधारित फिल्म। फिल्म अपने गानों के लिए अमर हो गई। 

 

 

 

 

 

क्रिमिनल (1995 )

 

 

क्रिमिनल अभिनेता नागार्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया। फिल्म में मुख्य भूमिका नागार्जुन, मनीषा कोइराला, रामया कृष्णा ने निभाई। इंदीवर के गीत और एम एम कीरवानी का संगीत। इस फिल्म से नागार्जुन को हिंदी भाषी दर्शकों में पहचान मिली। 

 

 

 

 

 

 

सारांश (1984)

 

निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म। अनुपम खेर ने बुजुर्ग व्यक्ति की भूमिका निभाई और हिन्दी सिनेमा जगत में रातों रात चर्चा का विषय बन गए। इस फिल्म के लिए अनुपम खेर को नेशनल अवॉर्ड मिला। महेश भट्ट की बेहतरीन फिल्मों में से एक फिल्म मानी जाती है सारांश। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mahesh bhatt, Mahesh bhatt birthday, Mahesh bhatt important Bollywood Hindi films, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Aashiqui, Saransh, criminal, Arth
OUTLOOK 20 September, 2022
Advertisement