Advertisement
13 September 2022

तमन्ना भाटिया की फिल्म बबली बाउंसर का पहला गीत हुआ रिलीज

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म "बबली बाउंसर" का पहला गीत "मैड बन के" रिलीज हो गया है। गीत शब्बीर अहमद ने लिखा है और तनिष्क बागची का संगीत है। गीत को आवाज दी है असीस कौर और रोमी ने। गीत जी म्यूजिक कम्पनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 

 

गीत का लिंक : <iframe width="932" height="524" src="https://www.youtube.com/embed/bK_ZEpJpGPw" title="Mad Banke - Babli Bouncer | Tamannaah Bhatia | Asees Kaur, Romy, Tanishk Bagchi, Shabbir Ahmed" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>

Advertisement

 

 

इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेत्री तमन्ना भाटिया निभा रही हैं। फिल्म 23 सितंबर सन 2022 को डिज्नी हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म को हिन्दी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा।

 

ट्रेलर लिंक : <iframe width="932" height="524" src="https://www.youtube.com/embed/uShGv52y6no" title="Babli Bouncer | Official Trailer | Hindi | 23rd September | DisneyPlus Hotstar" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>

 

 

फिल्म में तमन्ना भाटिया एक महिला बाउंसर की भूमिका निभा रही हैं।कॉमेडी और एक्शन से भरे किरदार में तमन्ना भाटिया का एक नया रूप देखने को मिलने जा रहा है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और स्टार स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ सौरभ शुक्ला, साहिल वैद और अभिषेक बजाज मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mad Banke first song of Babli Bouncer is out now, Tamannaah Bhatia, mad Banke song out now, mad Banke song released, Hindi cinema, Madhur bhandarkar, entertainment Hindi films news
OUTLOOK 13 September, 2022
Advertisement