Advertisement
29 March 2016

कैट की प्रेरणा हैं इंदिरा गांधी और सेरेना विलियम्स

गूगल

कैटरीना ने मुंबई में बीती रात एक कार्यक्रम में कहा, मुझे इंदिरा गांधी और सेरेना विलियम्स के व्यक्तित्व बहुत प्रेरक लगते हैं। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों में मिसाल कायम की है जिसमें पुरूषों का वर्चस्व रहा है। धूम 3 की अभिनेत्री ने अपने अभिनय कैरियर में सफलता और असफलता दोनों का स्वाद चखा है और उन्हें मेहनती अभिनेत्रिायों में शुमार किया जाता है। कैट ने कहा, एक महिला के तौर पर हमें कई तरह की असुरक्षा, अनिश्चितता भरे पलों से गुजरना होता है। हमें यह तक पता नहीं होता कि हमारी जगह क्या है या अपने जीवन में हम क्या करना चाहते हैं। हम जहां भी होते हैं और जो कुछ भी कर रहे होते हैं वही काफी होता है।

 

राजनीति की अभिनेत्री के अनुसार हर शख्स को अन्य लोगों के प्रति हमेशा मददगार होना चाहिए। कैटरीना ने लैंगिक समानता मुहैया कराने वाली शिक्षा के महत्व पर भी बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षा लैंगिक भेदभाव को बदल देगी। यह आगे बढ़ने का तरीका है। इससे लोगों की मानसिकता में बदलाव आएगा। मुझे लगता है कि शिक्षा के जरिये ही हमलोग सबसे बड़ा बदलाव ला सकेंगे। सिर्फ ज्ञान से हमें शक्ति हासिल होती है।

Advertisement

 

कैटरीना मुंबई में आयोजित लॉरियल पेरिस वुमेन ऑफ वर्थ पुरस्कार समारोह में बोल रही थीं। इस दौरान वहां लॉरियल की दो अन्य ब्रैंड एंबेसडर सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी मौजूद थीं। इस दौरान अलग अलग क्षेत्र की आठ महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें सुपर्णा गुप्ता को सामाजिक प्रभाव सम्मान, ललिता प्रसिदा श्रीपदा श्रीसाई को विज्ञान एवं अन्वेषण के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: फिल्म अभिनेत्री, कैटरीना कैफ, भारत, पूर्व प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी, टेनिस खिलाड़ी, सेरेना विलियम्स, प्रेरणा, मुंबई, लॉरियल पेरिस वुमेन ऑफ वर्थ, पुरस्कार समारोह
OUTLOOK 29 March, 2016
Advertisement