Advertisement
24 October 2022

जान्हवी कपूर की फिल्म मिली का टाइटल सॉन्ग हुआ रिलीज

हिन्दी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' का गीत "सुन ए मिली" रिलीज हो गया है। गीत को जावेद अख्तर ने लिखा है और इसकी धुन ए आर रहमान ने बनाई है। गीत को आवाज दी है विशाल मिश्रा ने। मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित फिल्म मिली में मुख्य भूमिका जान्हवी कपूर, सनी कौशल, मनोज पाहवा ने निभाई है। 

 

 गाने का लिंक : <iframe width="932" height="524" src="https://www.youtube.com/embed/DCBao8yzIdo" title="Sun Aye Mili - Mili | Janhvi Kapoor & Manoj Pahwa | A.R. Rahman | Vishal Mishra | Javed Akhtar" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>

Advertisement

मिली वह पहली फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर अपने पिता फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ काम कर रही हैं। मिली मलयालम भाषा में साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म "हेलेन" का रीमेक है। यह फिल्म सर्वाइवर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जान्हवी कपूर ने फिल्म के सेट्स से जुड़ी तस्वीरें साझा की और पिता बोनी कपूर के साथ काम करने के शानदार अनुभव साझा किए। फिल्म मिली 4 नवंबर सन 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Janhvi kapoor, janhvi kapoor film Mili title song released, sun ae mili song released, Bollywood, Hindi cinema, javed akhtar, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 24 October, 2022
Advertisement