Advertisement
23 January 2016

मुझे फिल्म उद्योग पर गर्व हैः कीकू शारदा

गूगल

टीवी शो  कॉमेडी नाइट्स विद कपिल  में पलक की भूमिका निभाने से लोकप्रिय हुए चालीस साल के अभिनेता को टीवी पर एक शो में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नकल करने के आरोप में हाल में मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें गत 13 जनवरी को एक लाख रूपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियों रिशि कपूर , फराह खान ,कपिल शर्मा ,हुमा कुरैशी और वीर दास ने उनकी गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई थी।

 

कीकू ने ट्वीट किया ‘सबका शुक्रिया ,ऐसे मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहने के लिए। यह बहुत मायने रखता है। मेरे सहकर्मियों का शुक्रिया। मैं जिस उद्योग में हूं उसपर मुझे उस पर गर्व है।‘

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कीकू शारदा, गिरफ्तारी, फिल्म उद्योग, रिशि कपूर, फरहा खान, कॉमेडी शो
OUTLOOK 23 January, 2016
Advertisement