Advertisement
10 November 2022

शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एएनआई

अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद कथित मानहानि के आरोप में अभिनेत्री और रियलिटी टीवी प्रतियोगी राखी सावंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिटी पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चोपड़ा ने सावंत पर निर्देशक साजिद खान का समर्थन करने का आरोप लगाया है - जिनके खिलाफ चोपड़ा ने पहले छेड़छाड़, मानहानि और आपत्तिजनक बयान की शिकायत दर्ज कराई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सावंत और उनके वकील के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक सावंत को जांच के लिए नहीं बुलाया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: FIR, Rakhi Sawant, Sherlyn Chopra
OUTLOOK 10 November, 2022
Advertisement