Advertisement
28 April 2023

फिल्मफेयर पुरस्कार 2023 की हुई घोषणा, जानें किसके हाथ लगी सफलता, कौन मंजिल के करीब आकर चूका

 

68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। बीती रात 27 अप्रैल को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में फिल्मी जगत की हस्तियों को फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। शो को होस्ट किया सलमान खान ने और उनका आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने बखूबी साथ निभाया। 68वें फिल्मफेयर पुरस्कार संजय लीला भंसाली की फिल्म "गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी" के नाम रहे। इसके अलावा फिल्म"बधाई दो" ने भी कई पुरस्कार अपने नाम किए।फिल्म ने अलग अलग श्रेणी में 10 पुरस्कार जीते। इस मौके पर तमाम बड़े कलाकार मौजूद रहे और उन्होंने रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। 

 

Advertisement

68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है : 

 

 

बेस्‍ट फिल्‍म- गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी

 

बेस्‍ट डायरेक्‍टर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)

 

बेस्‍ट एक्‍टर इन ए लीडिंग रोल (मेल)- राजकुमार राव (बधाई दो)

 

बेस्‍ट एक्‍टर इन ए लीड‍िंंग रोल (फीमेल)- आल‍िया भट्ट (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)

 

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल(मेल)- अनिल कपूर (जुगजुग जियो)

 

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- शीबा चड्ढा (बधाई दो)

 

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- भूमि पेडनेकर (बधाई दो)

 

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- तब्बू (भूल भुलैया 2)

 

बेस्ट मूवी (क्रिटिक्स)- हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)

 

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- संजय मिश्रा (वध)

 

बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्‍कर्षणी वश‍िष्‍ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)

 

बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घि‍ल्‍ड‍ियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)

 

बेस्ट स्टोरी- अक्षत घि‍ल्‍ड‍ियाल और सुमन अधिकारी (बधाई दो)

 

 

दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

 

बेस्ट म्यूजिक एल्बम- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन (प्रीतम)

 

 

बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्या, केसरिया सॉन्‍ग (ब्रह्मास्त्र)

 

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह (केसरिया सॉन्‍ग, ब्रह्मास्त्र)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Filmfare awards 2023 declared, full list of winners filmfare awards 2023, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, art and entertainment
OUTLOOK 28 April, 2023
Advertisement