Advertisement
17 February 2023

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राजनीतिक कार्यकर्ता फहाद अहमद से किया विवाह

हिन्दी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने विवाह कर लिया है। उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ता फहाद अहमद के साथ शादी की है। इसकी जानकारी स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीटर अकाउंट से जनता को दी। फहाद अहमद समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र शाखा से जुड़े हुए हैं।

 

34 वर्षीय स्वरा भास्कर ने 2010 में गुजारिश फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2011 में आई तनु वेड्स मनु फिल्म ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई।वह दिल्ली के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएट हैं जबकि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। स्वरा भास्कर देश भर में चर्चित मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देने के कारण सुर्खियों में रहती हैं। दक्षिणपंथी राजनीति के समर्थक स्वरा भास्कर को उनकी मुखरता के कारण आड़े हाथों लेते रहे हैं। अब एक मुस्लिम युवक से विवाह करने के बाद स्वरा भास्कर फिर हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गई हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Film actress swara Bhaskar and political activist Fahad Ahmed got married, swara Bhaskar, swara Bhaskar marriage, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, art and entertainment, Indian movies,
OUTLOOK 17 February, 2023
Advertisement