Advertisement
16 August 2022

डेविड धवन के जन्मदिन पर, जानें उनकी सफल फिल्मों के बारे में

TWITTER

आज हिन्दी सिनेमा के सफल निर्देशक डेविड धवन का जन्मदिन है। डेविड धवन का जन्म 16 अगस्त 1951 को हुआ था। डेविड धवन को कॉमेडी फिल्मों का बादशाह कहा था। उन्होंने नब्बे के दशक में गोविंदा, कादर खान, शक्ति कपूर, जॉनी लीवर, सतीश कौशिक के साथ एक से बढ़कर एक कामयाब फिल्में बनाईं। डेविड धवन के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

Advertisement

 

 

 

 

 

आंखें (1993)

 

आंखें निर्देशक डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म से डेविड धवन हिन्दी सिनेमा में छा गए। यह फिल्म गोविंदा के करियर की भी अहम फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने दर्जनों फिल्म साइन की। आंखें फिल्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें गोविंदा, चंकी पांडेय, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

 

 

 

 

 

दीवाना मस्ताना (1997) 

 

दीवाना मस्ताना डेविड धवन की सफल फिल्म है। इस फिल्म में गोविंदा और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। जूही चावला फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आईं। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया। 

 

 

 

कुली नंबर 1 (1995 )

 

कुली नंबर 1 डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में गोविंदा कुली का किरदार निभाते हुए नजर आए। फिल्म में कादर खान, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में गोविंदा का डांस बहुत पसंद किया गया। संगीतकार आनंद मिलिंद को कुली नंबर 1 के शानदार ट्रैक के लिए जाना जाता है। 

 

 

 

बीवी नंबर 1 (1999)

 

डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म है बीवी नंबर 1। फिल्म में मुख्य भूमिका में सलमान खान, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर, करिश्मा कपूर नजर आए। फिल्म का संगीत अनु मलिक ने दिया जो काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म के लिए डेविड धवन को फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। 

 

 

 

जुड़वा (1997)

 

जुड़वा निर्देशक डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल किया। फिल्म में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर, रंभा, शक्ति कपूर, कादर खान मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म का संगीत अनु मलिक ने दिया, जो काफी पसंद किया गया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: David Dhawan birthday, article on David Dhawan, famous films of David Dhawan, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, biwi number 1, aankhein, Deewana mastana
OUTLOOK 16 August, 2022
Advertisement