Advertisement
18 July 2024

बॉलीवुड की देसी गर्ल का बर्थडे, प्रियंका चोपड़ा की मशहूर फिल्मों पर एक नज़र

"फिल्म जगत में प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से लूटी वाह वाही"

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अब 42 साल की हो गई हैं। फैंस के बीच उनका जन्मदिन एक उत्सव तो है ही। लेकिन साथ ही यह दिन फिल्म जगत में किए गए उनके सभी कार्यों को याद करने का भी दिन है। बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न केवल बॉलीवुड वालों का दिल जीता है बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय और चरित्र चित्रण द्वारा अपनी अनूठी छाप छोड़ी है।

इसका पूर्णतः प्रमाण उनकी फिल्में है, जिसमें उन्होंने अपने सभी किरदारों को बखूबी निभाया है, चाहे फिर वह नाटक चित्रण हो या फिर जटिल चित्रण। आई, उनकी प्रसिद्ध फिल्मों और किरदारों पर एक नज़र डालते हैं।

Advertisement

1 - अंदाज (2003)

अंदाज प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने जिया सिंघानिया की भूमिका निभाई थी उनके इस अभिनय ने उनकी खूबसूरती और साहस को दर्शाया।

2 - फैशन (2008)

प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में एक छोटे से शहर की लड़की मेघना माथुर के सुपरस्टार बनने के सपने को दिखाया था जो कि एक बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन था। उनके इस अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

3 - बर्फी (2012)

बर्फी फिल्म में प्रियंका ने झिलमिल चटर्जी का अभिनय किया था, जो एक ऑटिस्टिक (अपने ही विचारों में खोई हुई) लड़की थी और इस फिल्म में उनके द्वारा किए गए इस चित्रण और अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

4 - मेरी कॉम (2014)

प्रियंका ने अपनी इस फिल्म में भारत की पहली महिला मुक्केबाज मेरी कॉम का अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके जोशीले और समर्पण की भावना को दर्शाया गया,उनके द्वारा किए गए इस अभिनय ने न केवल उनके शारीरिक रूप को परिवर्तित किया बल्कि एक खिलाड़ी के वास्तविक जीवन को मूर्त रूप देने की क्षमता को भी दिखाया।

5 - दोस्ताना (2008)

यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी प्रियंका ने इस फिल्म में नेहा मेलवानी के रूप में भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनकी त्रुटिहीन कॉमिक टाइमिंग और आकर्षण ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

6 - बाजीराव मस्तानी (2015)

संजय लीला भंसाली की यह फिल्म महाकाव्य पर आधारित थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की प्रथम प्रतिष्ठित पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया था इस फिल्म के चरित्र चित्रण से उन्हें सह कलाकारों सहित प्रशंसा मिली।

7 - क्वांटिको (2015-2018)

क्वांटिको प्रियंका चोपड़ा का पहला अमेरिकी टेलीविजन शो था जिसमें उन्होंने एक रहस्यमयी अतीत वाली एफबीआई भर्ती एलेक्स की भूमिका निभाते हुए अपने आप को प्रदर्शित किया था उनके इस अभिनय ने भारतीयों को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कराया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bollywood, Hollywood, desi girl, priyanka chopra birthday, famous films
OUTLOOK 18 July, 2024
Advertisement