Advertisement
12 April 2016

छुपा रुस्तम अर्जुन

की एंड का फिल्म ने अर्जुन कपूर की छवि अलग बन गई है। इशकजादे से पहले सभी को लगता था कि अर्जुन कुछ खास नहीं कर पाएंगे। लेकिन टू स्टेट्स तक आते-आते स्थितियां बदलीं और अब की एंड का से लगने लगा है कि अर्जुन में भी दम है।

की एंड का की सफलता के बाद अर्जुन ने कहा, सफलता कारोबार या मीडिया के हाथ में नहीं बल्कि दर्शकों के हाथ में है। दर्शक मुझे पसंद कर रहे हैं। मुझे लगता है सभी को दर्शकों का सम्मान करना चाहिए।

अर्जुन इस सफलता से खुश हैं और अपनी दोनों असफल फिल्में तेवर और गुंडे को वह भूल जाना चाहते हैं। वह मानते हैं कि अच्छा काम करो तो काम खुद चल कर आता है किसी के पास काम मांगने जाने की जरूरत नहीं होती।

Advertisement

एजेंसी इनपुट

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ki and ka, arjun kapoor, की एंड का, अर्जुन कपूर
OUTLOOK 12 April, 2016
Advertisement