Advertisement
24 August 2022

अक्षय कुमार की फिल्म "कठपुतली" का गीत "साथिया" हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म "कठपुतली" का गीत "साथिया" रिलीज हो गया है। इस गीत के बोल और संगीत की रचना तनिष्क बागची ने की है। गीत को आवाज निखिल डिसूजा और जहरा खान ने दी है। 

 

गाने का लिंक : 

Advertisement

 

 

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की फिल्म "कठपुतली" डिज्नी हॉट स्टार पर 2 सितंबर 2022 से प्रसारित की जाएगी। यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है। फिल्म में सीरियल किलिंग मामले को दिखाया गया है। यह सीरियल किलिंग कसौली में हो रही हैं। अक्षय कुमार एक सब इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं, जो सीरियल किलर को पकड़ने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। मगर उनके हाथ कातिल का कोई सुराग नहीं लगता। 

 

 

 

अक्षय कुमार ने फिल्म के बारे में कहा कि इस फिल्म में हो रही हत्याएं अप्रत्याशित हैं। इनका कारण समझ नहीं आता है। सीरियल किलर एक मानसिक रूप से बीमार इंसान मालूम पड़ता है। लेकिन फिल्म में अंत में सीरियल किलिंग को लेकर जो खुलासा होता है, वह होश उड़ाने के लिए काफी है। यह अंत ही फिल्म की यूएसपी है। 

 

 

 

फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, पूजा एंटरटेनमेंट ने बनाया है। फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह और सरगुन मेहता भी नजर आएंगी। अक्षय कुमार ने इससे पहले रंजीत तिवारी और पूजा एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म "बेलबॉटम" में काम किया था,जो 19 अगस्त साल 2021 को रिलीज हुई थी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Akshya Kumar starrer cuttputlli romantic song sathiya released, tanishka bagchi, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news Disney hotstar, crime thriller film
OUTLOOK 24 August, 2022
Advertisement