Advertisement
09 September 2022

अक्षय कुमार को "खिलाड़ी कुमार" बनाने वाली हिन्दी फिल्में

आज अक्षय कुमार का जन्मदिन है। अक्षय कुमार 9 सितम्बर सन 1967 को अमृतसर में पैदा हुए थे। अक्षय कुमार को हिन्दी सिनेमा जगत में "खिलाड़ी कुमार" के नाम से भी जाना जाता है। आज अक्षय कुमार के जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन्होंने अक्षय कुमार को "खिलाड़ी कुमार" का टाइटल दिलाया। 

 

 

Advertisement

 

 

 

खिलाड़ी (1992)

 

साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म "खिलाड़ी" से अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज की शुरुआत हुई। निर्देशक अब्बास मस्तान का निर्देशन। वीनस रिकॉर्ड्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया। अक्षय कुमार, आयशा झुल्का, दीपक तिजोरी, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई। जतिन ललित के संगीत से सजी फिल्म के गाने सुपरहिट साबित हुए। इस फिल्म की कामयाबी से अक्षय कुमार को हिन्दी सिनेमा में पहचान मिली। 

 

 

 

 

 

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994)

 

"मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी" निर्देशक समीर मलखान की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। सचिन भौमिक की कहानी और स्क्रीनप्ले। वीनस मूवीज का प्रोडक्शन और अनु मलिक का संगीत। फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान, शिल्पा शेट्टी, शक्ति कपूर, कादर खान ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अक्षय की खिलाड़ी इमेज स्थापित होने लगी। 

 

 

 

 

 

 

 

मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी (1997)

 

 

मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी निर्देशक डेविड धवन की फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, जूही चावला, परेश रावल, कादर खान, हिमानी शिवपुरी और सतीश कौशिक ने मुख्य भूमिका निभाई। अनु मलिक का संगीत और देव कोहली के गीत। फिल्म कामायाब रही और दर्शकों को अक्षय कुमार का कॉमेडियन अवतार खूब पसंद आया। 

 

 

 

 

 

 

खिलाड़ियों का खिलाड़ी ( 1996)

 

"खिलाड़ियों का खिलाड़ी" निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका अक्षय कुमार, रेखा, गुलशन ग्रोवर, रवीना टंडन ने निभाई। अनु मलिक का संगीत। फिल्म बेहद कामयाब हुई और इस फिल्म से रेखा और अक्षय कुमार को लेकर अफवाहें भी उठीं। इस फिल्म की सफलता से अक्षय कुमार "खिलाड़ी कुमार" के रूप में स्थापित हो गए थे। 

 

 

 

 

 

सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995)

 

सबसे बड़ा खिलाड़ी निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका अक्षय कुमार, सदाशिव अमरापुरकर, ममता कुलकर्णी, गुलशन ग्रोवर, मोहनीश बहल ने निभाई। राजेश रोशन का संगीत। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसने साल 1995 में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया। 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Akshay Kumar, Khiladi, Khiladiyon ka Khiladi, sabse bada Khiladi, mister and Mrs Khiladi, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, article on Akshay Kumar
OUTLOOK 09 September, 2022
Advertisement