Advertisement
14 October 2022

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' हुई सिनेमाघरों में रिलीज

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक अनुभूति कश्यप की इस फिल्म "डॉक्टर जी" में आयुष्मान खुराना के साथ रकुल प्रीत सिंह, शेफाली शाह, शीबा चड्डा नजर आएंगी। 

 

फिल्म "डॉक्टर जी" एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक पुरुष गाइनोकोलॉजिस्ट की है, जिसे स्त्री चिकित्सा के पेशे में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आयुष्मान खुराना फिल्मों के माध्यम से गंभीर मुद्दों को हल्के मनोरंजन के साथ रेखांकित करने के लिए मशहूर हैं। 

Advertisement

 

फिल्म "डॉक्टर जी" का गाना "दिल धक धक करता है" काफी पसन्द किया जा रहा था। गाने को साक्षी होलकर और राज बर्मन ने आवाज दी है। गीत के बोल अमजद नदीम ने लिखे हैं। संगीत अमजद नदीम और आमिर ने दिया है। यह गाना आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह पर फिल्माया गया है। 

 

आयुष्मान खुराना की फिल्मों से दर्शकों को उम्मीद रहती है। हम आशा करते हैं कि फिल्म डॉक्टर जी भी दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Aayushmaan khurana, aayushmaan khurana Film Doctor G released in theatres, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films, Rakul Preet Singh, Doctor G released in theatres
OUTLOOK 14 October, 2022
Advertisement