Advertisement
07 February 2018

संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 241 अंक और निफ्टी 98 अंक बढ़कर खुला

बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट बुधवार को कुछ संभलती दिखाई दे रही है।

इस सप्ताह 1200 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ शुरुआत करने वाला सेंसेक्स कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन कुछ मजबूत हुआ है।

बुधवार को सेंसेक्स 241.32 अंक बढ़कर  34,437.26 के स्तर पर खुला है। वहीं, निफ्टी भी 98.45 अंक मजबूत हुआ।

Advertisement

फिलहाल(11:12) सेंसेक्स 39.69 अंक की वृद्धि के साथ 34,235.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 15.70 अंक बढ़कर 10,513.95 के स्तर पर व्यापार कर रहा है।

बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स पर टैक्स लगाए जाने का ऐलान और उसके बाद सोमवार को अमेरिकी बाजार में दिखी भारी गिरावट का असर शेयर बाजार पर पड़ा। मंगलवार को भारी गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद शेयर बाजार बंद भी गिरावट के साथ हुआ था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sensex, recovers, 241 points, Nifty 98 points up
OUTLOOK 07 February, 2018
Advertisement