Advertisement
05 October 2018

792 से अधिक अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद शेयर बाजार, निफ्टी 10,316 के करीब

File Photo

दिनभर के कारोबार बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवाह को  सेंसेक्स 792 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 282 अंकों की गिरावट के साथ 10,316.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स गिरावट के साथ 34374 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 283 टूटकर 10316 के स्तर पर बंद हुआ है। टकर 34839 के स्तर पर आ गया था। वहीं, निफ्टी भी 104 अंक कमजोर होकर 10500 के नीचे फिसल गया था। बताया जा रहा था कि शुक्रवार को रुपये में कमजोरी और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) में बड़ी गिरावट के कारण बाजार में कमजोरी देखी गई। बाजार में गिरावट आरबीआई द्वारा रेपो रेट में किसी तरह के कोई बदलाव नहीं करने के फैसले के बाद तेजी से आई।

मिडकैप-स्मॉलकैप गिरे

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.80 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी की कमजोरी आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.60 फीसदी लुढ़का है।

Advertisement

बैंक निफ्टी में गिरावट

बैंक शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 135 अंक गिरकर 24683 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.65 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 0.70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

ऑयल और गैस शेयरों में भारी गिरावट

बाजार की गिरावट में सबसे अहम रोल ऑयल एंड गैस शेयरों का है। इस सेक्टर में जबरदस्त बिकवाली का दबाव है। पेट्रोल-डीजल की कीमते कम होने से स्टॉक्स में लगातार गिरावट देखने को मिली है। FMCG, मीडिया और मेटल शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 11 फीसदी लुढ़का है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 24,820 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, रियल्टी, फार्मा, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी दिख रही है।

इन शेयरों में आई गिरावट

शेयरों में BPCL, HPCL, IOC, गेल, ONGC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, ITC और HUL में 24-1.1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, टाइटन, भारती इंफ्रा, भारती एयरटेल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, इंफोसिस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स में 2.3-0.5 फीसदी की मजबूती देखी गई।

मिडकैप शेयरों में एमआरपीएल, सेंट्रल बैंक, कंटेनर कॉर्प और बायोकॉन 9.8-3 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में आशापुरा, जेट एयरवेज, आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्ट, स्पाइसजेट और इंडियाबुल्स वेंचर्स 10-5 फीसदी तक कमजोर हुए हैं।

 

एक हफ्ते में 2200 अंक टूटा सेंसेक्स

इस कारोबारी हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स में करीब 2200 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को सेंसेक्स 806 अंक टूटा था। इससे पहले बुधवार को भी सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। आज भी कारोबार में सेंसेक्स 964 प्वॉइंट की गिरावट देखने को मिली है।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sensex, melts, 792.17 points, close, 34376.99, Nifty slumps, 282.80 points, 10316.45
OUTLOOK 05 October, 2018
Advertisement