Advertisement
01 February 2017

तीन लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि 3 लाख तक आय वाले व्यक्तियों पर कोई टैक्स नहीं, पहले यह सीमा 2.5 लाख रुपये थी। 3 से 5 लाख तक की आमदनी वालों को अब आधा टैक्स देना पड़ेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि 50 लाख से एक करोड़ तक की आय वालों पर 10 फीसदी सरचार्ज लगाया जाएगा जबकि एक करोड़ से अधिक आय वाले लोगों पर 12 फीसदी सरचार्ज जारी रहेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि 3 लाख से अधिक कैश लेन-देन पर लगेगी रोक, इसके लिए टैक्स कानून में संशोधन किया जाएगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि 2.5 लाख से 5 लाख तक की आय वाले लोगों पर टैक्स 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जाएगा।  

 
 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बजट, टैक्स, वित्त मंत्री, अरुण जेटली, संसद
OUTLOOK 01 February, 2017
Advertisement