Advertisement
28 April 2024

काव्य पुस्तक 'रुक्मिणी-कृष्ण रहस्य' का लोकार्पण, 'स्त्री मन की उथल-पुथल को व्यक्त करने वाली अनुपम कृति'

कथक नृत्यांगना व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम वर्मा की काव्य पुस्तक 'रुक्मिणी- कृष्ण रहस्य' का दिल्ली में रविवार को 'प्रस्तुति खुला मंच' के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकार्पण हुआ। डॉ. नीलम वर्मा कि बताया कि उनकी यह पुस्तक कृष्ण की पटरानी रुक्मिणी के मन की वेदना की काव्यात्मक प्रस्तुति है। या यूं कहें कि रुक्मिणी कृष्ण रहस्य कृष्ण की पटरानी रुक्मिणी के मनोदवेग व वेदना की काव्यात्मक प्रस्तुति है।

बतौर मुख्य अतिथि डॉ. दिविक रमेश ने पुस्तक के संदर्भों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं वरिष्ठ लेखिका एवं समीक्षक अनीता वर्मा ने पुस्तक की कविताओं का पाठ करते हुए कहा कि मुक्त छंद में लिखी गई यह काव्य संरचना बड़े सशक्त तरीक़े से रुक्मिणी के हृदय की वेदना व्यक्त करती है। वरिष्ठ गीतकार डॉ. रमा सिंह ने पुस्तक को रुक्मिणी कृष्ण के संबंधों को विस्तार देने वाली बताया।

वाराणसी एयरपोर्ट की पूर्व निदेशक और लेखक आर्यामा सान्याल ने पुस्तक को स्त्री मन की उथल-पुथल को व्यक्त करने वाला काव्य और अनुपम कृति बताया। कार्यक्रम में डॉ मंजू गुप्ता, डॉ सुधा नवल, निशा भार्गव, उमा मालवीय, डॉ अनीता कपूर, डॉ सुबोध कुमार, डाक्टर सुनील डैंग की उपस्थिति ने विशेष गरिमा प्रदान की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 28 April, 2024
Advertisement