Advertisement
31 March 2015

रागगिरी का संगीत दूर करेगा लोगों का दुख

आउटलुक

 म्यूजिकल हेरीटेज देश में शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने वाली संस्था है और उनकी इस मुहिम में उन्हें जाने माने क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी साथ मिला है। म्यूजिकल हेरीटेज और गौतम गंभीर फाउंडेशन की तरफ से दिल्ली के मयूर विहार में भगवत धाम धर्माथ वरिष्ठ नागरिक आवास में ‘रागगिरी’ का आयोजन किया गया। इस वरिष्ठ नागरिक आवास का संचालन हेल्पेज इंडिया की तरफ से किया जाता है।

रागगिरी में किराना घराने के गायक गिरिजेश कुमार ने शिव स्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत की।  बोल थे - जय शिवशंकर, जय गंगाधर। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय भजन गाए। भगवत धाम धर्माथ वरिष्ठ नागरिक आवास के वरिष्ठ नागरिकों ने गिरिजेश की गायकी का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम जब आगे बढा तो श्रोताओं की फरमाइश पर ग़ज़ल और सदाबहार फिल्मी गीतों का दौर भी चला। गिरिजेश के साथ हारमोनियम पर संगत की किराना घराने के जाने माने उस्ताद आरिफ अली खान ने, उनके साथ तबले पर थे गुरुसिमन सिंह और गिटार पर रहे गौरव शर्मा। हेल्पेज इंडिया के वरिष्ठ श्रोताओं ने शाम का खूब आनंद उठाया और म्यूजिकल हेरीटेज के प्रयास को दिल से आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर क्रिकेटर गौतम गंभीर भी मौजूद थे। इस मौके पर म्यूजिकल हेरीटेज के संस्थापक शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में वो शास्त्रीय संगीत को लेकर कई अनोखे प्रयोग करने वाले हैं।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: रागगिरी, संगीत, म्यूजिकल, गौतम गंभीर फांउडेशन
OUTLOOK 31 March, 2015
Advertisement