Advertisement
15 October 2020

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता अक्कितम अच्युतन का निधन

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात मलयालम कवि साहित्यकार अक्कितम अच्युतन नंबूतिरी का गुरुवार को त्रिसुर के एक निजी अस्पताल में उम्रजनित बीमारी से निधन हो गया। 

वह 94 वर्ष के थे। उनके परिवार में पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पत्नी का पिछले वर्ष ही देहांत हो गया था।

सरल और आकर्षक लेखन के लिए जाने जाने वाले पद्श्री पुरस्कार से सम्मानित अक्कितम को 24 सितम्बर 2019 को देश के सर्वोच्च साहित्य सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया गया था।

Advertisement

उन्हें ‘ओडक्कुजल’ , ‘वल्लथो’, ‘वायलार’  और ‘असान’ समेत केरल सरकार के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ‘एझुथचन’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ज्ञानपीठ पुरस्कार, विजेता, अक्कितम अच्युतन, निधन Jnanpith Award, winner, Akkitam Achuthan, dies
OUTLOOK 15 October, 2020
Advertisement