Advertisement
12 April 2017

यतीन्द्र मिश्र को मिलेगा ‘स्वर्ण कमल’ सम्मान

      वाणी प्रकाशन की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यतीन्द्र मिश्र को यह पुरस्कार उनके यहां से हाल ही में प्रकाशित संगीत क्षेत्र की महत्वपूर्ण पुस्तक लता सुर-गाथा  के लिए दिया जा रहा है। प्रकाशन के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि यह सम्मान लेखक और प्रकाशक दोनों को दिया जाएगा।

   युवा लेखक और अयोध्या राजपरिवार के वंशज यतीन्द्र ‘श्री हरिकृष्ण त्रिवेदी स्मृति युवा पत्रकार प्रोत्साहन पुरस्कार’ प्राप्त कृति शहरनामा फैजाबाद को लेकर पहले ही चर्चा में हैं। कविता संग्रह, संगीत, संस्कृति आदि विषयों और अनुवाद को लेकर करीब दर्जन भर पुस्तकों के इस रचयिता को अब अनेक पुस्कार मिल चुके हैं।इन्हें भारतीय ज्ञानपीठ फैलोशिप, रज़ा सम्मान, भारत भूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार, भारतीय भाषा परिषद युवा पुरस्कार, हेमन्त स्मृति कविता सम्मान सहित भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की कनिष्ठ शोधवृत्ति एवं सराय, नई दिल्ली की स्वतंत्र शोधवृत्ति मिली हैं। इन्होंने दूरदर्शन (प्रसार भारती) के कला-संस्कृति के चैनल डी.डी. भारती के सलाहकार के रूप में सन् 2014-2016 तक अपनी सेवाएँ दी हैं। साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु भारत के प्रमुख नगरों समेत अमेरिका, इंग्लैण्ड, मॉरीशस एवं अबु धाबी की यात्राएँ की हैं। अयोध्या में रहते हैं तथा समन्वय व सौहार्द के लिए ‘विमला देवी फाउण्डेशन न्यास’ के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियाँ संचालित करते हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: यतीन्द्र मिश्र, ‘स्वर्ण कमल’ सम्मान, घोषणा, हिंदी कवि, वाणी प्रकाशन, पुस्तक, लता सुर-गाथा
OUTLOOK 12 April, 2017
Advertisement